जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम सरूड़ा हनुमंती में ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 25 फरवरी को कोटद्वार आने को कहा गया।
शनिवार को देवभूमि नेत्र चिकित्सालय के डा. अरूण नेगी की आओ से शिविर का आयोजन किया गया। शिवर में दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचे हुए थे। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। साथ ही चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आंखों की बेहतर सुरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि आंखों से ही हम पूरे संसार को देखते हैं। ऐसे में आंखे हमारी जीवन की सबसे अनमोल चीज है। हमें समय-समय पर आंखों की जांच करवानी चाहिए। शिविर में ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की भी जांच की गई। कहा कि 25 फरवरी को कोटद्वार में मोतियाबिंद का नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरुड़ा हनुमंती पुष्पा देवी, जिलाध्यक्ष क्रांति दल मुकेश बड़थ्वाल, राजेंद्र वेदवाल बबीता, सारिका, निकता आदि मौजूद रहे।