मोरी में खुली पीएनबी की शाखा से ग्रामीण खुश

Spread the love

उत्तरकाशी। मोरी बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक खुलने से उनको लेनदेन करने में आसानी होगी। वहीं, बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। शाखा का शुभारंभ ब्लक प्रमुख बचन सिंह पंवार ने किया। पीएनबी के क्षेत्रीय प्रमुख राज कुमार ने बताया कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिले। इसके लिए मोरी बाजार में बैंक शाखा खोली गई है। कहा कि यहां कई दिनों से लोगों की मांग थी। पहले दिन 100 से अधिक ग्रामीणों ने अपने खाते खोले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *