चमोली : ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ आवासीय बस्ती में शुक्रवार रात को गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्राम प्रधान विनीता डिमरी ने बताया कि आवासीय बस्ती के मध्य में स्थित मिलन केंद्र में शुक्रवार रात को लगभग 10 बजे गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवासीय बस्ती में वन कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ आवासीय बस्ती में वन कर्मियों की गश्त करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। (एजेंसी)