मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल

Spread the love

रुद्रपुर। मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामसभा कुशमोठ जयनगर निवासी 60 वर्षीय कनक साना पुत्र गोपाल साना को निर्मल नगर के पास नदी किनारे मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर किसी तरह कनक साना की जान बच गई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में भर्ती कराया गया। वन दरोगा रामचंद्र निषाद ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। 14 जून को पिपलिया में भी मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया है। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि बरसात में मगरमच्छ खेतों में आ रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें कि गत वर्ष मगरमच्छ के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी। रेंजर रैकुनी ने बताया कि घायल कनक साना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। मगरमच्छ के हमलों के दोनों घायलों को मुआवजे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *