बागेश्वर में जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण घायल

Spread the love

बागेश्वर। जिले में जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले गरुड़ तहसील में दो ग्रामीणों को सुअरों ने हमला कर घायल कर दिया था। अब विकासखंड बागेश्वर के ढूंगा गांव में एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद सुअर भाग गया। घायल को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ढूंगा निवासी कुशाल सिंह (52) पुत्र नर सिंह रविवार की दोपहर बकरी चराने गया थे, तभी जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पैर और पेट में गंभीर चोट आई हैं। सुअर का हमला होते ही वह बेहोश हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब सुअर को हमला करता देखा तो उन्होंने शोर मचाया जिस पर सुअर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तथा घायल को जिला कित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, माल्ता के ग्राम प्रधान गणेश रावत ने कहा क्षेत्र में सुअरों का लंबे समय से आतंक बना हुआ है। वन विभाग ने शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने घायल को मुआवजा देने की मांग की। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा घायल को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *