शिविर में ग्रामीणों ने दर्ज कराई 15 शिकायतें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के अंर्तगत विकासखंड बीरोंखाल न्याय पंचायत जिवई क्षेत्र के सुकई पंचायत भवन में आयोजित बहुदे्शीय शिविर में ग्रामीणों द्वारा पंद्रह शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार शंकर सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को आम लोगों तक पंहुचाने का काम करें।
शनिवार को सुकई पंचायत भवन में तहसीलदार बीरोंखाल शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बह़ुदे्शीय शिविर में दस विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों द्वारा पंद्रह शिकायत विभिन्न विभागों की गई। जिससे तहसीलदार द्वारा मौके पर ही हाल कर दिया गया। शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सहायता, पशुपालन महिला एवं बाल विकास, विद्युत, वन आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 लागों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गए। पशुपालन विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओं सुर्दशन सिंह, नोडल अधिकारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजवीर सिंह, जेष्ट प्रमुख कुलदीप सिंह नेगी, रेंजर थलीसैंण महेंद्र सिंह रावत, पवन कुमार सहायक अभियंता सिचाई, मनोज कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार राणा, अक्षय कुमार, विवेक कुमार, राजेन्द्र सिंह, प्रदीप रावत, रविन्द्र सिंह, एमएस रावत, बीईओ वर्षा भारद्वाज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *