जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : न्याय पंचायत कोट में शनिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 49 शिकायतों का दर्ज कराया। मौके पर अधिकारियों ने 11 शिकायतों का निराकरण किया, जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये।
अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गब्र्याल ने बताया कि शिविर के दौरान प्राप्त 49 शिकायतों में से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई है और शेष प्रकरणों को विभागीय कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। शिविर में उद्यान विभाग ने 25, ग्रामोत्थान परियोजना ने 40, कृषि ने 15 व पशुपालन विभाग ने 20 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 65 व आयुष यूनानी ने 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख कोट गणेश कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट मधु देवी, क्षेत्र पंचायत कठूड सूरज सिंह चौहान, प्रधान कोट प्रियंका, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद रहे।