वनों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की पूर्वी अमेली रेंज थलीसैंण की ओर से ग्राम सभा पोखरी और ग्राम हंस्यूडी में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजित की गई। वन दरोगा अरविंद रावत ने लोगों से वनों को आग से बचाने, वन्य जीवों की सुरक्षा करने की अपील की। कहा कि वनों में आग लगने से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता है। इससे पेड़ों को तो नुकसान होता ही है, वन्य जंतुओं का भी जीवन खतरे में पड़ता है। वनाग्नि की घटनाओं से पर्यावरण दूषित होने और पेयजल संकट जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से वनों की अग्नि से सुरक्षा में विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही जल एवं जगंलों को बचाया जा सकता है।
1 से 7 फरवरी तक गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की पूर्वी अमेली रेंज थलीसैंण में वन अग्नि सप्ताह मनाया जा रहा है। वनों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाने के लिये विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय जनता को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सभाओं में वन अग्नि सुरक्षा प्रबंधन समिति का गठन कर लोगों को जल, जंगल बचाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष एवं वन पंचायत सरपंच सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वनों में लगने वाली आग से बचाने को जागरूक किया। कहा वनों में आग लगने से पर्यावरण को काफ नुकसान होता है। वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल वन प्रभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में सूचना देनी चाहिए ताकि जीव जंतुओं को बचाया जा सके। ग्रामीणों से वनों में अग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग के कर्मियों को मदद करने की बात कही गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में ग्राम सभा हंस्यूडी प्रधान श्रीमती राधा देवी, वन दरोगा अरविन्द रावत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *