बाडियूं गांव के ग्रामीण नयार नदी का पानी पीने को मजबूर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत बाडियू गांव में दस दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई हैं। ग्रामीण पूर्वी नयार नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की यदि शीघ्र गांव में पानी कि आपूर्ति बहाल नही की गई तो जलसंस्थान कार्यालय स्यूंसी में आंदोलन किया जाएगा।
बाडियू गांव निवासी प्रदीप सिंह,शिव सिंह रावत,संगीता देवी, बबीता देवी, शीला देवी, बिनीता देवी, अनीता देवी, अंजू देवी आदि ने बताया कि उनके गांव के लिए बाडाडांडा-भमरईखाल पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता के चलते दस दिनों से नलों पर पानी की बूंद तक नहीं टपक रही हैं। जिससे वहां पूर्वी नयार नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने यहां भी कहना हैं कि इन दिनों प्रवासी लोंगों की भीड़ लगी हुई हैं परंतु पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने से काफी दिक्त हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग करी हैं। जलसंस्था पौड़ी अधिशासी अभियंता शिव प्रसाद राय से संर्पक करने पर बताया कि बाड़ियू गांव में पानी नहीं आने की सूचना मिली हैं। जेई से पूरी जानकारी ली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *