सड़क की खराब गुणवत्ता पर बिफरे जवाहर नगर के ग्रामीण

Spread the love

 

रुद्रपुर। शांतिपुरी के स्वतंत्रता सेनानी गांव जवाहर नगर में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता खराब होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने शीघ्र गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को जवाहर नगर के ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच जाम लगाकर रोष जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है ठेकेदार मानक अनुरूप सड़क निर्माण नहीं कर रहा है। कहा उन्होंने सड़क की पैमाइश की। जिसमें सड़क मानक अनुरूप 2 से 6 इंची तक कम चौड़ी पाई गई। कहा निर्माणाधीन सड़क पूरी होने से पहले ही कई जगह चटक कर उसमें दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्यों की जिला प्रशासन से तत्काल जांच करने की मांग की है। इधर, इस संबंध में एई लोक निर्माण से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कमला नोलिया, प्रधानपति ललित कांडपाल, हरीश पाठक, राज कार्की, क्षेत्रपंचायत सदस्य पंकज कोरंगा, लता पटवाल, संजु पटवाल, हरीश बिष्ट, करन अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *