पांगला के ग्रामीणों दूरसंचार सेवा को मुखर

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला के पांगला,जयकोट के ग्रामीणों ने 125 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन आज भी कई गांवों में ग्रामीण वर्ष 1947 की तरह जीवन यापन करने को मजबूर हैं। डिजीटल की इस दुनिया में भी ग्रामीण अपनों से बात करने को तरस गए हैं। सोमवार को भवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा पांगला, जयकोट में संचार सेवा के नाम पर कुछ नहीं है। जबकि आपदा ग्रस्त क्षेत्र होने के बावजूद यहां संचार सेवा होना बेहद जरूरी है। आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं, संचार सेवा न होने के कारण ग्रामीण मदद के लिए दूसरों को सूचना तक भी नहीं दे पाते। जबकि पड़ोसी देश नेपाल से लगे गांवों में संचार सेवा की स्थिति बेहतर है। हालात यह है कि संचार सेवा के अभाव में ग्रामीण नेपाली सिम खरीदर अपना काम चला रहे हैं। इससे ग्रामीणों को तो आर्थिक नुकसान हो रही है, साथ ही सरकारी राजस्व को भी चपत लग रही है। ग्रामीणों ने कहा लंबे समय से ग्रामीण संचार सेवा की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने प्राथमिकता के साथ उनकी मांग पर सकारात्मक पहल करने की मांग की है।
ये रहे शामिलरू दीपक, साहिल बिष्ट, मनोज बिष्ट, चंद्र प्रकाश जोशी, सूरज सिंह बिष्ट, संतोष सिंह, धर्मेद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, मुकेश सिंह, ष्ण सिंह बड़ाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *