सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Spread the love

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा
जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत आमसौड़ की ग्राम सभा झवाणा, सिद्धपुर, क्वीरीखाल, झिंडीडांडा गावं के ग्रामीणों ने सोमवार को कोटद्वार में जुलूस-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरातल पर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। कहा कि ग्रामीणों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को ग्रामीण हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए ग्रामीण जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर जहां केंद्र व प्रदेश सरकार गांव-गावं को सडक से जोड़ने का दावा कर रही है वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र चार किलोमीटर दूर उनका गावं आज भी सड़क सुविधा से जूझ रहा है। ग्रामीण घने वन क्षेत्र एवं उबड़-खाबड़ पगडंडियों से होकर अपने रोजमरा के कार्यो के लिए अपने निटकतम बाजार कोटद्वार एवं दुगड्डा आते हैं। ऐसे में हर समय उन्हें जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। यदि गावं तक सड़क पहुंच जाती है तो गांव व मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बनी रहेगी। कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में सबसे अधकि परेशानी बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने में होती है। गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि ग्रामीण पूर्व में समस्या से शासन-प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने गांव को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ने की मांग की है। कहा कि यदि गावं के लिए सड़क सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर गणेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह, कमला देवी, ऊषा देवी, प्रभा देवी, भागेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, विनीता देवी, बीना देवी, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *