गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

नई टिहरी : बाल गंगा वन क्षेत्र में गुलदार की सूचना से एक बार फिर दहशत का माहौल है। सूचना पर आनन-फानन में वन विभाग ने गश्त टीम भेजकर गुलदार की खोजबीन शुरू की है। बालगंगा रेंज के गनगर गांव में गुलदार दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर ही पूरी सतर्कता से बाहर निकल रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि गनगर गांव में सुबह-सुबह खेतो में गुलदार दिखने की सूचना मिली। जिसे लेकर तत्काल टीम मौके पर भेजकर सर्च अभियान चलाया गया। वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर और झाड़ियों के अंदर घुसकर भी गस्त लगाई, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि विगत पिछले कई माह से बालगंगा रेंज के सभी क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान और रात्रि को गश्त लगाई जा रही है। गुलदार को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है। गश्त के दौरान वन दरोगा सुमेर चंद रमोला, धर्मेंद्र पंवार, अनिल सिंह, किशन नेगी, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *