ग्रामीणों का धरना 47वें दिन भी जारी

Spread the love

रुद्रपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लौका, गोठा के ग्रामीणों ने नगरपालिका पार्क में अनिश्चितकालीन धरना 47वें दिन भी जारी रहा। धरने में बैठे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर लम्बे समय से शासन, प्रशासन को ज्ञापन देते आये हैं लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्राम लौका, गोठा, गुरुनानकनगरी, नकहा में दशकों से रह रहे परिवारों को भूमि में मालिकाना हक देने, गांवों में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करने, गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग को लेकर धरने में बैठे हैं। ग्रामीण ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जायेंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरनास्थल पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह मोहार ने अपना समर्थन दिया। वहां सत्येंद्र कुमार, हरभजन सिंह, नरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, दीप राज, मदन प्रसाद, प्रेमनाथ हीरा सिंह, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *