उनिया- सोराग मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Spread the love

बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन उनिया- सोराग मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क में घास उगने लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत करते हुए कार्य गुणवत्ता के आधार पर किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम्य सड़क योजना के तहत उक्त मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। दो साल के अंतराल में मात्र 11 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। अत्यंत धीमी गति से चल रहे इस निर्माण कार्य में आंगणन के अनुसार मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मानक के अनुसार दीवारों का कार्य नहीं किया जा रहा है। कलमठ व पैराफिटों में भी मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। पिंडर नदी के किनारे बनने वाली स्टील गार्डर पुल में भी अब तक कार्य ने गति नहीं पकड़ी है। जिससे बरसात में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मोटर मार्ग की जांच करने व गुणवत्ता के साथ तीव्रता के साथ कार्य करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में हुकुम सिंह सोरागी, दीवान सिंह दानू, अर्जुन सिंह दानू, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, केशर सिंह, कैलाश सिंह, दिनेश सिंह, केदार सिंह, दीपा देवी, राम सिंह, पुष्पा, धनुली, हिमुली, तरूली देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *