गौजेटा में पानी की किल्लत, प्राकृतिक स्रोत भरोसे ग्रामीण

Spread the love

ग्राम सभा पुलिंडा के अंतर्गत गौजेटा में बनी है पेजयल समस्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्राम सभा पुलिंडा के अंतर्गत गौजेटा गांव में पिछले कई माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है। कहा कि वह समस्या से कई बार जल संस्थान को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा।
गौजेटा गांव में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वर्षों पूर्व पेयजल लाइन बिछाई गई थी। लेकिन, पिछले कई माह से उक्त पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। नतीजा ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण गांव से तीन किलोमीटर दूर घनघोर जंगल के बीच बने प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। जंगल में हाथी व गुलदार की धमक से ग्रामीणों को हर समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणो ं ने बताया कि कई बार जंगली जानवर उन्हें प्राकृतिक स्रोत के आसपास घूमते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। पूर्व में ग्रामीण समस्या को लेकर जल संस्थान भी पहुंचे थे। लेकिन, अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। इस मौके पर ग्रामीण सुशील रावत, कविता देवी, दिगंबर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *