ग्रामीणों ने सब्सिडी में दिए उपकरण कृषि विभाग को वापस लौटाए

Spread the love

ऋ षिकेश। थानो के किसानों ने कृषि विभाग को सब्सिडी में दिए गए उपकरण वापस किए हैं। किसानों ने कृषि उपकरणों की खरीदारी में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्हें इन यंत्रों को सस्ता और बिना गारंटी वाला होने का हवाला दिया। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की। सोमवार को कृषि निवेश केंद्र थानों में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर दिए गए कृषि उपकरणों को वापस लौटाया और सरकार पर खराब, सस्ती व प्रमुख दिव्या भारती ने आरोप लगाया कि कृषि यंत्र गुणवत्ता के हिसाब से बिल्कुल भी ठीक नहीं है और शुरुआत में ही यंत्र खराब होने लगे हैं। जबकि सरकार इन्हें काफी उच्च दामों में सब्सिडी के रूप में बिना गारंटी की मशीनें देने का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कृषाली ने कहा कि किसानों को ऐसे खराब गुणवत्ता का सामान वितरण करने वाली संस्था को प्रतिबंधित करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस तरह के खराब गुणवत्ता युक्त कृषि यंत्रों से जहां किसानों को दिक्कतें पेश आती हैं, वहीं सरकार की छवि पर भी असर पड़ता है। कहा कि इन यंत्रों की खरीदारी में घोटाला किया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *