पशु पालन से जुड़कर आर्थिकी को मजबूत बनाएं ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल के ग्राम पंचायत कांडा स्थिति दियोड़ा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं।
आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने किया। कहा कि पहाड़ों में ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण बेहतर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। आज कई ग्रामीण पशुपालन के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बना रहे हैं। क्षेत्र प्रसार अधिकारी हर्षमोहन सिंह नेगी ने ग्रामीणों को पशुओं की देखरेख के प्रति जागरूक किया। कहा कि समय-समय पर पशुओं की देखरेख होनी आवश्यक है। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों ओर उनके घरेलू उपायो के माध्यम से उपचार की जानकारी दी। कार्यशाला में जवाडियूं रौला, दियोड़, बीरोबाड़ी, कांडानाला, भैंसारौ, बसुसेरा (नैनीडांडा) आदि गांवों के पशुपालक अपने-अपने गौवंश के साथ उपस्थित रहे। इस मौके पर डा. विपुल जैन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, फार्मेसी अधिकारी मुकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, कुलदीप सिंह, चंद्रमोहन सिंह नेगी, अनिल नेगी, रोशन नेगी, लक्ष्मण सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *