हल्द्वानी। पीपलपोखरा में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, प्रधान विनोद निगल्टिया की मौजूदगी में ग्रामीणों ने नारियल तोड़कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। विकास भगत ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आनंद गिरी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। ताकि क्षेत्र की जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़क सुविधा प्राप्त हो सके। यहां प्रीतम सिंह फर्त्याल, इंद्र सिंह डंगवाल, आन सिंह नेगी, दिनेश पांडे, श्याम सिंह रंगवाल, दीपक लमगड़िया, लोकमणि जोशी, नवीन जोशी, जानकी जोशी, दीपक उपाध्याय, महेश भट्ट, प्रभाकर गोस्वामी, नारायण भट्ट, भरत रावत, दान सिंह मौजूद रहे।