लापता युवक की बरामद्गी को ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव

Spread the love

काशीपुर। तीन दिन पूर्व दोस्त के साथ गया युवक लापता हो गया। युवक की बरामद्गी को लेकर ग्रामीण, विधायक के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक को बरामद करने की मांग की। साथ ही लापता युवक के दोस्त के भाई के खिलाफ तहरीर दी। गांव उमरपुर में शनिवार की रात 9 बजे गांव का एक युवक अपने दोस्त अजय को बाइक से अपने साथ ले गया था। सोमवार तक भी अजय घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी शिकायत विधायक आदेश चौहान से की। सोमवार को ग्रामीण, विधायक आदेश चौहान को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे तथा लापता युवक को बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जो युवक अजय को बुलाकर ले गया था वह उन्हें कुछ भी नहीं बता रहा है। आरोपी का भाई परिवहन विभाग में दरोगा है। वह परिजनों को धमका रहा है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों ने आरोपी के भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को ही युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यहां प्रधान अमरजीत सिंह, दारा सिंह, रमेश सिंह, बृजपाल सिंह, श्याम सिंह, राजीव कुमार, काजल देवी, सुमन देवी, प्रीति, इंदिरा देवी, गीता, मिथिलेश, हिमांशू, मुजाहिद हुसैन आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *