लिखित समझौते पर किया ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित

Spread the love

चमोली। विकासखंड के जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए किया जा रहा ग्रामीणों का आंदोलन अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हो गया है। ग्रामीणों के साथ अधिकारियों के लिखित समझौते में सड़क सुधारीकरण कार्य आगामी 11 नवंबर से किया जाएगा। जबकि डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
बीते रविवार को जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग को लेकर बणसोली के ग्रामीण कैलाश खंडूड़ी ने जयकंडी में आमरण अनशन शुरू किया था। जिस पर देर शाम आंदोलनस्थल पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार पटेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क बरसात के चलते कई जगह खराब है। जिस पर आगामी 11 नवंबर से नालियों को निर्माण, मलबे की सफाई के साथ ही गड्ढ़ों को पाटा जाएगा। साथ ही सड़क के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में स्वीति हेतु भेजा जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण माने और खंडूड़ी को जूस पिलाकर आंदोलन स्थगित कराया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द मामले में कार्र्रवाई नहीं की गई तो पुनरू आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप खंडूड़ी, प्रदीप खंडूड़ी, राकेश लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *