ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का जिम्मा

Spread the love

चमोली : हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को पूर्णा गांव की महिलाओं, प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने ग्राम प्रधान मनोज कुमार की अगवाई में 35 फलदार नींबू, माल्टा, अमरुद, आंवला, तेजपत्ता आदि के पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों के पालन पोषण का जिम्मा ग्रामीणों ने लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा उत्तराखंड का पर्यावरण पर्व हरेला सदियों से चला आ रहा है। इस दिन। ग्रामीण अपने घरों कै आस पास खाली जगह पर पौध रोपण कर मनाते हैं। पूरे गांव की सरहद पर फलदार पौधा रोप कर फल पट्टी बनाई जाएगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक हरीश तोरतियाल, खिलाप राम,उमा देवी, गीता देवी,दीपक कुमार, तुलसी देवी, नीमा देवी सहित छात्र मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *