गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लाक के ग्राम सभा किमगडी में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। गुलदार दिन दहाड़े ही गांव के आसपास घूम रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान किमगडी राजमती देवी, नरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, सीता देवी, विनीता देवी, विपिन नेगी ने वनक्षेत्राधिकारी अमेली रेंज दमदेवल पोखड़ा को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि गुलदार इन दिनों गांव में दिन दहाड़े धमक रहा है। साथ ही कई मवेशियो को अपना निवाला भी बना चुका है। कहा कि गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। दिन दहाड़े गुलदार के गांव में आ धमकने से ग्रामीण अपने रोजमर्रा का कार्य भी नहीं कर पा रहे है। उन्होंने वन विभाग से जल्द ही ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *