गुलदार के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

चम्पावत। लोहाघाट में गलचौड़ा प्रेमनगर, पाटन में लगातार हो रही गुलदार की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं । बुधवार को ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में गुलदार की दहशत को देखते हुए पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीण में डीएफओ आरसी कांडपाल को बताया कि पिछले दिनों दिलदार ने कल छोड़ा के पास राहगीरों पर हमला कर दिया था। अक्सर गुलदार क्षेत्र में देखा जा रहा है । गुलदार ने कई पालतू कुत्तों के साथ जानवरों को भी अपने निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले कोई जनहानि हो गुलदार को पकड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रजत जोशी, संजय पाटनी, चंद्रशेखर पंत, विकास गिरी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *