ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर से सटे गड़ोली गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि समस्याएं हल नहीं होने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार किया जाएगा।
सोमवार को गड़ोली गांव के विनोद दनोशी, राजकुमार, राजेंद्र आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम से गड़ोली और चरणगांव के सभी ग्रामीणों की भूमि को सीलिंग से हटाने, एनजीटी से गड़ोली बाईपास की जांच करते हुए एनजीटी के दायरे में ना आने वाले क्षेत्र को मुक्त करने, बाईपास का डामरीकरण करने, गड़ोली के किसानों की 229-बी वाद की जांच कर तत्काल फैसला लेने की मांग की। कहा कि समस्याएं हल नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *