भारी बरसात में भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे एकेश्वर ब्लॉक के गांव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एकेश्वर ब्लॉक के दर्जन भर गांव पानी की समस्या से जूझ रहे है। वही एकेश्वर बाजार में भी एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण लोगों रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक ओर तो सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चला रही है, वहीं लोगों को बरसात में भी पेयजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में योजना कैसे परवान चढ़ेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील रावत के अनुसार बाजार सहित गुराड़, बडोली, सिमारखाल, मलेथा, राधानगर आदि गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुभाष हेमदान ने बताया कि वह पानी के लिए आठ किमी दूर बग्याली या खतिगांव जा रहे है। एकेश्वर निवासी प्रकाश चंद्र जदली के अनुसार एकेश्वर बाजार में दो जल आपूर्ति योजना काम कर रही है पर दोनों ही योजना पिछले दो सप्ताह से सूखी पड़ी है। जिसकी सूचना संबंधित विभाग जल संस्थान एवम जल निगम को कई बार दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वही विभाग के अभियंता संजय कुमार के अनुसार एकेश्वर बाजार और गांवों को नौगढ़ परियोजना के तहत जलापूर्ति करने वाली लाइन भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। वहीं जल निगम के तहत बनी एकेश्वर स्रोत स्मब्रधन पेयजल पटोटी योजना लगभग 200 किमी लंबी लाइन है। इतनी बड़ी लाइन की मरम्मत में समय लग रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

बरसात के पानी से खाना बनाने को मजबूर
एकेश्वर बाजार निवासी नयन शर्मा के अनुसार एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने के कारण घर के दैनिक कामकाज सहित खाना बनाने के लिए बरसात का पानी एकत्र कर व्यवस्था बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *