विनय किशोर रावत बनें समिति के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की ओर से कौड़िया क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की नई कार्यकारणी का गठन करते हुए विनय किशोर रावत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, सरंक्षक की जिम्मेदारी पूरण सिंह रावत, सुरेंद्र लाल आर्य को दी गई।
बुधवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनय किशोर रावत, उपाध्यक्ष विमल रावत, सचिव नेत्र सिंह रावत, उप सचिव यशपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष शूरबीर सिंह खेतवाल को बनाया गया है। सलाहकार मंडल की जिम्मेदारी राकेश कुमार अग्रवाल, डा. बीसी शाह, बिजेंद्र सिंह नेगी, डा. गीता रावत शाह को दी गई। समिति का संरक्षक पूरण सिंह रावत, सुरेंद्र लाल आर्य को बनाया गया है। जबकि, सदस्य की जिम्मेदारी मयंक प्रकाश कोठारी, डॉ. शील सौरभ रावत, सुरेंद्र सिंह ,गौरव रावत को दी गई। नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन के माध्यम से समाज सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *