दौड़ में विनीत, काजल, व हिमांशु रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि, पौड़ी। विकासखंड कोट में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की ओर से अंडर-21 की विभिन्न प्रतियोगिताओें का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में सात न्याय पंचायतों के 250 से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मुकेश कोली ने किया। प्रतियोगिता में विनीत, काजल, हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को कोट ब्लाक के खेल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाकुंभ के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में न्याय पंचायत तैडी के विनीत ने प्रथम, पोखरी के आकाश ने द्वितीय व कोट के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पोखरी की काजल ने पहला, आंचल ने दूसरा और तैडी की आंचल बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में पोखरी के हिमांशु बिष्ट ने प्रथम, तैडी के अनीश नेगी द्वितीय, पोखरी के जतिन ने तृतीय और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बालमणा की सपना पंवार ने प्रथम, तैडी की पूजा भट्ट ने द्वितीय व बालमणा की साक्षी रावत ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर विनोद थपलियाल, ललित बिष्ट, गोपाल चौहान, रवि रावत, विक्रम राणा, नेहा रावत, जितेंद्र राणा, प्रेम सिंह, जोत सिंह, अजय भारती, नीरज ध्यानी खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद बडोनी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *