विनीता व हेमंती ने बक्सिंग में जीता कांस्य

Spread the love

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात विनीता महर और हेमंती मेहता ने भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर में कांस्य पदक जीतकर जिले व उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया है। पदक जीतने पर डीजीपी अशोक कुमार,एसपी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है। महाराष्ट्र में बीते दिनों 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में सीमांत की विनीता महर व हेमंती मेहता ने बक्सिंग मे हिस्सा लिया। विनीता ने 60-63 और हेमंती ने 63-66 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से प्रदेश व जनपद का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में दोनों पुलिस कर्मी उत्तराखंड बक्सिंग टीम की प्रशिक्षक एसआई कमला बिष्ट की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। दोनों बक्सरों ने आने वाली प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *