विनोद जिलाध्यक्ष व भुवनेश बनें महामंत्री

Spread the love

नई टिहरी : राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संगठन जनपद टिहरी गढ़वाल की सोमवार को नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष विनोद बिष्ट और जिला महामंत्री भुवनेश प्रसाद सेमवाल को चुना गया। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर पांडेय बताया कि कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया है। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, उपाध्यक्ष महिला नौशाबा प्रवीन, उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष अनुराग नेगी को चुना गया है। इस मौके पर कार्यक्रम संचालन विनोद बडोनी ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *