विनसर महादेव के दर्शन कर वापस लौटा यात्री दल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
उत्तराचंल परिवहन कर्मचारी संघ जीएमओयूलि कोटद्वार के अध्यक्ष गोपाल रावत के नेतृत्व में यात्रीदल इंद्रेश्वर महादेव मंदिर, विंदेश्वर महादेव (विनसर) मंदिर के दर्शन कर सकुशल वापस लौट आया है। यात्री दल ने विंदेश्वर (विनसर) महादेव में पूजा-अर्चना करवाकर जीएमओयूलि परिवार व संपूर्ण विश्व की सुख समृद्धि की कामना की। यात्री दल में गोपाल रावत, सुभाष चन्द्र बलूनी, महेश बुड़ाकोटी, राजेश बुड़ाकोटी, अनूप रावत, नरेन्द्र सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *