नियमों का उल्लंघन, चालकों के काटे चालान

Spread the love

उपजिलाधिकारी थलीसैंण अजयवीर के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: उपजिलाधिकारी थलीसैंण अजयवीर सिंह ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर थलीसैंण के अंतर्गत बैजरो रोड व विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 16 चालान किए गए। इस दौरान टीम ने वाहन चालकों से यातायात को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिए यातायात अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। बताया कि संयुक्त चैकिंग अभियान में वाहन फिटनेस, परमिट न होना, वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट, बिना टैक्स, क्षमता से अधिक यात्री, बिना डीएल सहित अन्य का अनुपालन नहीं किया गया। जिसमें 06 वाहनों के डीएल निरस्त किये गये। उन्होंने समस्त वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। जिससे स्वयं के साथ ही यात्री भी सुरक्षित रह सकेंगे। इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *