हिंसा मुक्त जीवन महिलाओं का अधिकार

Spread the love

नैनीताल। महिला हिंसा उन्नमूलन दिवस पर शुक्रवार को तल्लीताल धर्मशाला में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ हिंसा और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार के हनन को समाप्त करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को पांच प्रकार की हिंसाओ के बारे में बताया गया। वन स्टप सेंटर हल्द्वानी की सरोजनी जोशी ने बताया कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक हिंसा, यौन हिंसा, पति-पत्नी के मध्य हिंसा और भावनात्मक हिंसा की जाती है। ऐसे में महिलाएं कानून की मदद लें और अपने खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर चुप न बैठें। हिंसा मुक्त जीवन हमारा अधिकार है। इस कार्यक्रम में महिलाएं बेतालघाट शिमलखां न्याय पंचायत, खुरपाताल न्याय पंचायत और ज्योलिकोट की किशोरियां भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम के आयोजक मंच मनरेगा लोकपाल नीमा परिहार, वन स्टप सेंटर हल्द्वानी से सरोजिनी जोशी, हेमा कांडपाल, कंचन भंडारी, गायत्री, भावना, नीलम, हरीश आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *