मेला गेट से होगा वीआईपी वाहनों का प्रवेश, मेला मैदान में खड़े होंगे वाहन

Spread the love

चमोली(। 29 दिसंबर को मेला मैदान गौचर में होने वाले राज्य स्तरीय कृषि मेले के सफल संचालन के लिए कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। साथ ही नियंत्रित यातायात के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत मेला मैदान को पार्किंग बनाया गया है जबकि वीआईपी वाहनों को मेला गेट से प्रवेश दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य शामिल होंगे। ऐसे में यहां भारी संख्या में वाहन भी पहुंचेंगे। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि वीआईपी वाहन मेला गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। अन्य वाहन ग्रेफ चौक से खेल मैदान में जाएंगे जहां वाहन खड़े होंगे। वहीं सड़कों पर अनियमित तरीके से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री गणेश जोशी पहुंचे गौचर: किसान मेले में शामिल होने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार शाम को गौचर पहुंच गए हैं। गणेश जोशी के गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *