विपुल बने महाराजा अग्रसेन युवा समिति के अध्यक्ष

Spread the love

हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन युवा समिति के नई कार्यकारिणी के चुनाव रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से विपुल अग्रवाल को अध्यक्ष, कनव अग्रवाल को महामंत्री और लव मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शनिवार को चुनाव अधिकारी के तौर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल पप्पी, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने युवा समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष सरिल गोयल व महामंत्री शुभम अग्रवाल ने पिछले दो साल के कार्यों का ब्योरा कार्यकारिणी के बीच रखा। साथ ही निवर्तमान कोषाध्यक्ष अक्षत्त मित्तल ने दो साल के आय-व्यय का ब्योरा दिया। बैठक में नीरज प्रभात गर्ग, तरुण बंसल, विनीत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डघ् पंकज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, तपन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *