धूमधाम के साथ मनाया विराट हिंदू सम्मेलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नगर पालिका दुगड्डा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों को भी महापुरुषों के जीवन के बारे में बताया गया।
नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वात्सल्य आश्रम के निदेशक स्वामी सत्यश्रेय वात्सल्य व प्रांत संपर्क प्रमुख डा. अनिल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। स्वामी सत्यश्रेय वात्सल्य ने कहा कि जहां धर्म है वहीं विजय है। कहा कि वर्तमान में सनातम धर्म व स्वयं की रक्षा के लिए समाज को सशक्त होने की जरूरत है। कहा कि आज समय की मांग है कि हर बालिका झांसी की रानी व हर बालक राम व कृष्ण के आर्दशों को अपने में जीवन में उतारें। डा. अनिल वर्मा ने पंच परिवर्तन व संघ के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज को दिशा देने के लिए पंच परिवर्तन सूत्र भी दिए। कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण सरंक्षण, आत्मनिर्भरता, नागरिक कर्तव्य का पालन करने से हम विश्व गुरू के रूप में भारत का निमाण कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *