देहरादून()। वीरभद्र वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक स्व. धीरेंद्र (धीरू भाई) के जन्मदिन पर जोहड़ी गांव (वार्ड-2) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देवभूमि ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में तब प्रेरणादायी माहौल बन गया, जब दृष्टिबाधित सोहन दास ने भी रक्तदान कर समाज को एक अनूठा संदेश दिया। इस अवसर पर ‘उत्तराखंड के रक्तवीर’ योगेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सोसायटी की अध्यक्ष अनिता शास्त्री, पार्षद सुशांत बोहरा व सागर लामा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, कल्पना गुरुंग और संदीप रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।