जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी के द्विवर्षिय चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस दौरान सर्वसम्मति से वीरेंद्र कुमार को प्रभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
चुनाव अधिकारी चंद्रपाल सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी मे वीरेंद्र कुमार को प्रभागीय अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र कुमार को मंत्री, सैयद जुबेर को संगठन मंत्री, अल्का रावत को कोषाध्यक्ष, जयदीप पुंडीर को संयुक्त मंत्री, हरपाल सिंह को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। दिनेश रावत को कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, पूरन राठौर, जीवन सिंह, मुकेश बड़थ्वाल, मधुबाला रौथाण आदि मौजूद रहे।