विस अध्यक्ष ने बलूनी को दी बधाई, कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पौड़ी गढ़वाल सीट से भारी मतों से विजयी होने पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को बधाई दी। उन्होंने अपार समर्थन हेतु गढ़वाल लोकसभा की जनता व दिन-रात अथक परिश्रम कर विजय के सारथी बने देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अनिल बलूनी के विजय जुलूस में भी शामिल होकर गढ़वाल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी को जीतने के लिए पूरी मेहनत की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्राप्त ये जीत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता-जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नवाचारों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *