विस अध्यक्ष ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत कालाबड़ स्थित मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों ने अपनी पढ़ाई में अच्छी तरह से ध्यान दिया और मेहनत के बल पर सम्मान के लायक हुए। उन्होंने पुरस्कार न पाने वाले छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होने और कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को प्रेरित किया। कहा कि हमें बच्चों को ऐसा वातावरण प्रदान करना चाहिए जिससे वे नवीन सोच बना सके। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी दिया जाना वर्तमान परिदृश्य में अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, प्रबंधक विष्णु अग्रवाल, कैप्टन पीएल खंतवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल, नमृता कंडारी और परमानंद बलोदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *