विस अध्यक्षातु खंडूरी भूषण ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

देहरादून। विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ईको टूरिज्म जोन के सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया। शुक्रवार पूर्वाह्न विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी भूषण ने र्केट रोड स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार अंतर्गत प्रमुख ईको-टूरिज्म जोन, स्नेह-कोल्हूचौड़- चौखम- नौड़ी – दुगड्डा के वन विश्राम गृहों का सौंदर्यीकरण, वन मोटर मार्ग की मरम्मत, पुश्ते निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री से संबंधित को निर्देश करने का आग्रह किया।
खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार में वन्य जीवों को देखने के लिए पर्यटक कार्बेट टाईगर पार्क के कालागढ़ एवं पाखरो क्षेत्र में भ्रमण पर जाते हैं। लैंसडौन वन प्रभाग, कोटद्वार राजाजी टाईगर रिजर्व एवं कार्बेट टाईगर रिजर्व के मध्य कोरीडोर का कार्य करता है। यह प्रभाग वन्य प्राणियों चिड़ियों की दृष्टि से अत्यन्त समृद्घ है। शीतातु में यह प्रभाग अप्रवासी पक्षियों का प्रिय स्थल है, इसलिए इन कार्यों को ईको-टूरिज्म जोन में शामिल किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार के अंतर्गत 61 स्थानों पर 11 व 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन षि एवं आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही है, जिन्हें शिफ्ट करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए धन आवंटन कराने और 600 सोलर लाईट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेयजल पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इन लाइनों को बदलने के साथ ही खो नहर का जीर्णोद्वार और सिगड्डी नहर एवं शाखाओं के मरम्मत के कार्य भी किए जाएं। सीएम धामी ने सभी विषयों पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *