विस अध्यक्ष ने किया संपर्क मार्ग निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने चार करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्गों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनता को बेहतर विकास का भी आश्वासन दिया।
नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 30 शिवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और विभिन्न संपर्क मार्गों की सौगात देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी व्यापक रूप से काम हो रहा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम के दस से अधिक वार्डों के विभिन्न सम्पर्क मार्गों का इण्टरलाकिंग टाइल्स कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डी.पी. सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, पार्षद सौरभ नौडियाल, मनीष भट्ट, कमल नेगी, विमला शुक्ला, राजेंद्र बिष्ट, संजय धस्माना, जय सिंह, सूरज पांडे व आशीष रावत सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *