विस अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कोटद्वार बस अड्डे के समीप आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी एवं कुछ समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य आदि आधारभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए हर पल तत्पर रहेंगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, महामंत्री मानेश्वरी बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र बिजलवान, उपाध्यक्ष पुनम थपलियाल, उपाध्यक्ष अनीता, रानी नेगी, बिना बेनीवाल, सुनीता कोटनाला, आशा, उर्वशी अग्रवाल, किरण राजपूत, निधि कंडवाल, दिनेश बोठियाल, विजय लखेड़ा, हिमानी बलूनी, राकेश मित्तल, बृजपाल राजपूत, प्रीति कुलाश्री, राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *