धूमधाम से मनाया विस अध्यक्ष का जन्म दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से कोटद्वार विधान सभा विधायक और उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की।
सर्वप्रथम विधान सभा अध्यक्ष ने नींबूचौड़ स्थित अपने निजी आवास पर जन्मदिन पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने सिद्ध पीठ बाबा सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। झण्डाचौक स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 97 वे संस्करण को सुना। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कैंप कार्यालय में ही उनका जन्मदिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या पहुंचे समर्थको ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ी संख्या में पहुंची मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार के विकास के लिए वे निरंतर प्रयास कर रही हैं, इसमें कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। कार्यक्रम में विपिन कैंथोला ,राजेंद्र अंथवाल, संग्राम सिंह भंडारी, पंकज भाटिया, कुलदीप अग्रवाल, उमेश त्रिपाठी, गायत्री भट्ट, लक्ष्मी डोबरियाल, रानी नेगी, कमल नेगी और मनीष भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *