वार्डों के भेदभाव पर विस अध्यक्ष नाराज, दिए निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गैस सिलेंडर वितरण में वार्डों को अलग-अलग दिन दिए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नाराजगी व्यक्त की है। विस अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र है, इसलिए यहां एक समान गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने व आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। कहा कि गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *