विषाक्त के सेवन से अधेड़ की मौत

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में एक अधेड़ ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ गटक लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन बीच रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टनकपुर स्थित बोहरागोठ निवासी 65 वर्षीय जगदीश राम पुत्र प्रताप राम ने सोमवार देर रात अपने घर के अंदर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि जगदीश का पिछले कुछ दिनों से परिवार में कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था। जिस कारण सोमवार रात परिवार के साथ हुए विवाद के बाद उसने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में संयुक्त अस्पताल ले आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया। डॉ. निहाल अख्तर ने बताया कि अधेड़ ने जहरीला पदार्थ गटक लिया था। उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *