लोहाघाट के विवेक एक बार फिर से एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बने

Spread the love

चम्पावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी को दुबारा से प्रदेश सह मंत्री नियुक्त करने पर चम्पावत जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में सात से दस दिसंबर तक आयोजित 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन ने विवेक पुजारी की कार्यशैली को देखते हुए दुबारा से प्रदेश सह मंत्री का दायित्य सौंपा है। विवेक ने दायित्य मिलने पर कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए हमेशा पूर्व की तरह आगे भी कार्य करते रहेंगे। फिर से दायित्व मिलने पर उन्होंने संगठन का आभार जताया। विवेक पूर्व में कलेज मंत्री,छात्र संघ अध्यक्ष, जिला संयोजक, विभाग संयोजक जैसे दायित्यों का निर्वहन कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *