कर्णप्रयाग के सेनू ममंद और नमंद को विवेकानंद सम्मान

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग विकासखंड के सेनू महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल गैंथी को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों गांवों को पुरस्कार राशि के रूप में एक-एक लाख दिए गए। बुधवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह सम्मान संबंधित प्रतिनिधियों को दिया। सेनू की प्रधान रश्मि चौहान और ममंद अध्यक्ष ममता देवी ने बताया कि गांव में महिलाएं लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम करते हैं। मासिक बैठक कर सांस्तिक कार्यक्रम और संस्ति के संरक्षण के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। गांव में स्वच्छता कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं। वहीं गैथी में युवकों ने कोविड, स्वच्छता सहित कई कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लिया। सम्मान समारोह में संजय चौहान सहित अन्य शामिल थे। वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत ने कहा कि गैंथी और सेनू को उनके बेहतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुरस्कार मिला है। ममंद और युमंद को पुरस्कार मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, प्रदेश सदस्य टीका मैखुरी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी एवं कांति मिश्रा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, कनिष्ठ उपप्रमुख अनीता सेमवाल, पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *