राजघाट पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

नईदिल्ली, यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच दिल्ली की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाए और समाधि का एक चक्कर लगाया। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।
राजघाट में श्रद्धांजलि देने के बाद पुतिन प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। दोपहर बाद वे भारत मंडपम में व्यापारिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम को करीब 7 बजे पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू राजकीय भोज की दावत देंगी। रात करीब 9 बजे पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *