व्यवसाय प्रशिक्षण 1 जुलाई से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र गोविंद नगर में आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारपरख प्रशिक्षण के अंतर्गत छह मासीय टंकण व लिपिकीय व्यवसाय प्रशिक्षण 1 जुलाई से आरंभ होगा। प्रशिक्षण में टंकण प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए योग्यता इंटरमीडिएट अथवा उसके समकक्ष रखी गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून और साक्षात्कार की तिथि 30 जून रखी गई है। आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह जानकारी केंद्र के प्रभारी अधिकारी उत्तम कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *